राम के सहारे चुनाव बैतरणी पार लगाने में जुटी 'आप'

Aam Aadmi Party leader Manish Sisodia reached Ayodhya
Satya Prakash । Sep 13 2021 6:27PM

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भगवान राम की शरण में पहुंचे मनीष सिसौदिया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य है और उन्ही के दर्शन के किया अयोध्या आया हूँ, इसके साथ ही साधु-संतों के आशीर्वाद ने विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिये मनोबल बढ़ता है।

अयोध्या। कल 14 सितंबर को होने वाली आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा से पूर्व रामनगरी पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भगवान राम के सहारे चुनावी बैतरणी पार करने की कोशिश शुरू कर दी है, तो वहीं साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद किया। 

इसे भी पढ़ें: AAP की चुनावी तिरंगा यात्रा के विरोध में उतरे महंत परमहंस दास

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भगवान राम की शरण में पहुंचे मनीष सिसौदिया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य है और उन्ही के दर्शन के किया अयोध्या आया हूँ, इसके साथ ही साधु-संतों के आशीर्वाद ने विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिये मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की कृपा से अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली व देश के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने भगवान राम के शासन में स्थापित रामराज्य को प्रेरणादायक बताते हुये कहा कि अच्छा शासनकाल चलाने के लिये रामराज्य आदर्शों को आत्मसात करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: राम की पैड़ी की भव्यता बढ़ाने वाले मंदिरों को मिलेगी प्राचीन झलक

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन कर प्रदेश की जनता की नब्ज टटोलने में जुटी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा को लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है, उन्होंने का प्रदेश की जनता भाजपा की दमनकारी नीतियों से अब ऊब चुकी है, आने वाले विधानसभा चुनाव में यही जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों और रीतियों का समर्थन कर उसे यूपी की सत्ता तक पहुंचाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़