भगवंत मान बने पंजाब में AAP CM कैंडिडेट, 93.3 फीसदी लोगों ने किया उनका समर्थन !

Bhagwant Mann
प्रतिरूप फोटो

आप के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। दूसरे स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू थे जिन्हें 3.6 प्रतिशत वोट मिले। ऐसे में पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान को बनाया जाता है।

मानसा। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि पार्टी की तरफ से भगवंत मान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से पंजाब के अगले मुख्यमंत्री और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान हैं। इस दौरान भगवंत मान भावुक हो गए और उन्हें पार्टी नेता राघव चड्ढा समेत सभी नेताओं ने बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, CM चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी 

केजरीवाल ने बताया कि 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। दूसरे स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू थे जिन्हें 3.6 प्रतिशत वोट मिले। ऐसे में पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान को बनाया जाता है। दरअसल, केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम बताने की अपील की थी। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बताया प्रवासी पक्षी 

इस अभियान के तहत पार्टी को 22 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि वह आप सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहते थे, लेकिन मान ने यह फैसला पंजाब की जनता पर छोड़ने पर जोर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़