पंजाब के बाद हिमाचल पर AAP की नजर, सत्येंद्र जैन बोले- सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और बनाएंगे सरकार

Satyendar Jain
प्रतिरूप फोटो

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। ऐसे में सत्येंद्र जैन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिमला में रोड शो किया। सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि हिमाचल में आप सरकार बनाएगी। यहां स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था खराब स्थिति में है।

शिमला। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी के तहत सत्येंद्र जैन ने शिमला में रोड शो किया। 

इसे भी पढ़ें: विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, नवनिर्वाचित विधायकों से कही यह अहम बात 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगाई, जिसका उन्हें काफी फायदा भी हुआ। पंजाब में तो आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया और अब 16 मार्च को सरकार बनाने वाली है। इसके अलावा गोवा में पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली है।

पंजाब के बाद हिमाचल पर नजर

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। ऐसे में सत्येंद्र जैन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिमला में रोड शो किया। सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। यहां पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था खराब स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत नारे को तेजी से वास्तविकता में बदल रहे हैं अरविंद केजरीवाल

दक्षिण में चलाएगी सदस्यता अभियान

इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने बताया कि आम आदमी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा पार्टी दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा भी निकालेगी। जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना से होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़