नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में हैं

abhijit-banerjees-prescription-for-indian-economy
anurag@prabhasakshi.com । Oct 14 2019 7:06PM

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने बताया कि पिछले पांच-छह वर्षों में, हमने कम से कम कुछ विकास तो देखा, लेकिन अब वह आश्वासन भी खत्म हो गया है।

कोलकाता। अर्थशास्त्र के लिए 2019 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ें यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आ सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति डगमगाती हुई है। वर्तमान (विकास के) आंकड़ों को देखने के बाद, (निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था अके पुनरोद्धार) को लेकर निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता है। बनर्जी ने अमेरिका से एक समाचार चैनल को बताया कि पिछले पांच-छह वर्षों में, हमने कम से कम कुछ विकास तो देखा, लेकिन अब वह आश्वासन भी खत्म हो गया है।

इसे भी पढ़ें: JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

इस 58 वर्षीय अर्थशास्त्री को उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी जल्दी नोबेल पुरस्कार मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 20 वर्षों से शोध कर रहा था। हमने गरीबी उन्मूलन के लिए समाधान देने की कोशिश की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़