actor Pradeep Rawat का 74 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Actor Pradeep
AI Image

आमिर खान स्टारर 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, जिसकी जानकारी उनके सह-कलाकार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी। प्रदीप रावत ने टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार से अपार लोकप्रियता हासिल की थी।

मुंबई, चार अगस्त अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ‘लगान’ फिल्म में रावत के सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी।

शर्मा ने लिखा, ‘‘प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।’’ रावत को टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने इसके बाद विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया। रावत ने टीवी धारावाहिक ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ तथा फिल्में ‘मेरी जंग’, ‘सरफरोश’, ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ और ‘छावा’ में भूमिका निभाई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़