ADR Report: जानें पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट के मंत्री हैं कितने पढ़े लिखे

Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल रिपोर्ट ग्रेजुएशन की है। चंदन राम दास भी ग्रेजुएट हैं। डॉ धन सिंह रावत ने पीएचडी की है।

उत्तराखंड में नई सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर उत्तराखंड की कमान संभाल ली है। उन्होंने बीते 23 जनवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आठ अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकरार रखा 3 नए चेहरों को भी जगह दी है। पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में इस बार दसवीं पास से लेकर पीएचइडी तक के मंत्री शामिल हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के अनुसार उत्तराखंड के सभी 8 मंत्री भी करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्रियों की औसतन संपत्ति 16 करोड रुपये है। इन मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री सतपाल महाराज हैं। जिन्होंने 87.34 करोड़ संपत्ति घोषित की है। सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री राम चंदन दास हैं। जिन्होंने 1.24 करोड़ रुपए अपनी संपत्ति घोषित की है।

कितने पढ़े लिखे हैं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री

इस रिपोर्ट में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल रिपोर्ट ग्रेजुएशन की है। चंदन राम दास भी ग्रेजुएट हैं। डॉ धन सिंह रावत ने पीएचडी की है। गणेश जोशी दसवीं पास, और सतपाल महाराज 12वीं पास हैं। एडीआर के राज्य समन्वयक मनोज ध्यानी ने जानकारी दी कि मंत्रियों के चुनाव नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के विश्लेषण से हासिल की गई है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़