Delhi के बाद Chennai में एक्शन, DMK-Congress सीट शेयरिंग पर Stalin-Venugopal की अहम बैठक

 DMK-Congress
ANI

तमिलनाडु में आगामी चुनाव के लिए द्रमुक ने कांग्रेस संग सीट बंटवारे पर बातचीत तेज कर दी है, जिसके तहत के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। यह बैठक कांग्रेस की तरफ से सीटों की अपेक्षाएं रखने और कुछ नेताओं द्वारा सत्ता में हिस्सेदारी की मांग की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसे स्टालिन पहले ही खारिज कर चुके हैं।

तमिलनाडु की सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर रविवार को बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से उनके अलवरपेट स्थित आवास पर मुलाकात की। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के सूत्रों के अनुसार, लगभग 45 मिनट की बैठक में वेणुगोपाल ने स्टालिन को अपनी पार्टी की अपेक्षाओं और उन निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में बताया, जहां वह चुनाव लड़ना चाहती है।

स्टालिन और वेणुगोपाल के बीच बातचीत द्रमुक नेता कनिमोझी और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के बीच दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर हुई हालिया बैठक की पृष्ठभूमि में हुई। इसके अलावा, यह बैठक राज्य कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सत्ता में हिस्सेदारी की मांग के बाद हुई है, जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसी व्यवस्था तमिलनाडु के लिए उपयुक्त नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़