राष्ट्रपति के दौरे के बाद उत्तर प्रदेश में होगा कैबिनेट का विस्तार, इन बड़े नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री

yogi
अंकित सिंह । Aug 26 2021 4:40PM

माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए संभावित नाम भी तैयार कर लिए गए हैं। हाल में ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी समीकरणों को साधने के लिए योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तर प्रदेश दौरे के खत्म होने के बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच से कई बार बैठक हो चुकी है। फिलहाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: CM योगी की तारीफ में कल्याण सिंह के बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- आपने बड़े बेटे का हक निभाया

माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए संभावित नाम भी तैयार कर लिए गए हैं। हाल में ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं की सूची में पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार का भी नाम शामिल है। दो और नामों की चर्चा है। हालांकि उसका फैसला भाजपा आलाकमान करेगा। माना जा रहा है कि निषाद पार्टी को भी एक मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में निर्णय भाजपा नेतृत्व करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़