येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस बोली, लोकतंत्र की हुई जीत

after yeddyurappa resign congress karnataka updates
[email protected] । May 19 2018 5:07PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल वीजूभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई है।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल वीजूभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई है। इसी के साथ कांग्रेस ने कहा कि वह राज्यपाल के पास जाएंगे और सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। बागी विधायकों की खबर को लेकर कांग्रेस ने कहा कि हमारे किसी भी विधायक ने कभी भी हमारा साथ नहीं छोड़ा था।

कांग्रेस की जीत पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे पास रिकॉर्डिंग है कि येदियुरप्पा ने हमारे विधायकों को डराने-धमकाने का पूरा प्रयास किया और तो और खरीदने का भी प्रयास किया। ये संविधान की जीत है, लोगों और लोकतंत्र की जीत है। अब हम सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के आमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़