राहुल अगर बड़े दिल के हैं तो अपना बयान वापस लें: रेप इन इंडिया पर बोले गडकरी

agar-woh-bade-dil-ke-hain-toh-unhe-bayan-wapas-lena-chahiye-says-gadkari-to-rahul

राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया, वह देश और लोकतंत्र के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर वह बड़े दिल के हैं तो उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए।

नयी दिल्ली। राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया, वह देश और लोकतंत्र के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर वह बड़े दिल के हैं तो उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने महिलाओं की गरिमा को भूलते हुए बात की, ये शर्म की बात है: निर्मला सीतारमण

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में नितिन गडकरी ने यह बात कही। आपको बता दें कि गुरुवार को झारखंड में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि देश में नरेंद्र मोदी ने कहा था, मेक इन इंडिया, अब आप जहां भी देखो मेक इन इंडिया नहीं, अब रेप इन इंडिया है, अखबार खोलो, झारखंड में महिला के साथ बलात्कार, उत्तर प्रदेश में देखो नरेंद्र मोदी के एमएलए ने महिला का रेप किया, उसके बाद गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़