अखिलेश बोले, सरकार के सभी फैसलों में होनी चाहिए आम जनता की भागीदारी

Akhilesh

सपा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए; सरकार की मनमानी नहीं और इसी लिए भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक आज किसान आंदोलन के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के राष्ट्रीय आंदोलन को कांग्रेस, सपाक्स सहित ट्रेड यूनियनों ने किया समर्थन

सपा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़