अखिलेश यादव फ्यूज बल्ब की तरह जिसे लोग होल्डर में नहीं लगाते: स्वतंत्र देव

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 18 2022 8:16PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुंदेलखंड के बांदा के बबेरू, झांसी के गरौठा और उरई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ’आवास योजना में 43 लाख पक्के मकान’ दिए हैं और एक करोड़ 38 लाख से ज्यादा लोगों को ’मुफ्त बिजली कनेक्शन’ दिया गया है।
बांदा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव फ्यूज बल्ब हैं और फ्यूज बल्ब को लोग फिर से होल्डर में नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि भाजपा एलईडी का वो बल्ब है जिसने उत्तर प्रदेश के हर घर को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से रोशन कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुंदेलखंड के बांदा के बबेरू, झांसी के गरौठा और उरई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ’आवास योजना में 43 लाख पक्के मकान’ दिए हैं और एक करोड़ 38 लाख से ज्यादा लोगों को ’मुफ्त बिजली कनेक्शन’ दिया गया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमने उस पक्के मकान की रसोई में उज्ज्वला का फ्री गैस कनेक्शन दिया है, जिससे कि खाना बनाते हुए हमारी बहन बेटियों की आखों में धुआं न लगे। सिंह ने सपा राज के कानून व्यवस्था और परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में सिर्फ उनके दरबारियों और गुंडों का ही विकास हुआ है, लेकिन योगी-मोदी की डबल इंजन की सरकार ने युवाओं को रोजगार, बहन-बेटियों को कानूनी सुरक्षा और व्यापारियों के लिए व्यवसाय करने की सुविधा और आजादी दी है।‘पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सपा-बसपा-कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा’
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) February 18, 2022
आज बबेरू, गरौठा एवं उरई विधानसभा में जनता-जनार्दन को संबोधित कर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। pic.twitter.com/ejnVJh6IeP
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














