यूपी चुनाव 2027: Akhilesh Yadav बोले, INDIA bloc में जिताऊ उम्मीदवार ही लड़ेगा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर मिलकर काम करने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन पीडीए रणनीति के तहत जीत की प्रबल संभावना वाले दावेदारों को ही मैदान में उतारेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने शुरुआती बातचीत में 181 सीटों की मांग रखी थी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था पर साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी। सपा और कांग्रेस के बीच जारी बातचीत पर पूछे गए सवालों के जवाब में यादव ने संवाददाताओं से कहा, “हम साथ बैठेंगे और समन्वय स्थापित कर अच्छे उम्मीदवारों की पहचान करेंगे।
‘इंडिया’ गठबंधन के जिताऊ उम्मीदवार को उतारा जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से जुड़ी रणनीति के मुताबिक काम करेगा। यादव ने कहा, “सीट का चयन करने के लिए जीत आधार है। उत्तर प्रदेश के लोग भी जीतने वाले उम्मीदवार चाहते हैं और जिसके भीतर भी जीतने की संभावना है, हम उसके साथ खड़े होंगे।” ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस इस बात से नाराज है कि उसे उप्र चुनाव में गठबंधन के तहत लड़ने के लिए बहुत कम सीट (26 सीट) दी गई हैं, जबकि उसने 105 और सीट की मांग की थी।
अखिलेश यादव के अनुसार, शुरुआती बातचीत में कांग्रेस ने 403 सीट में से 181 सीट मांगी थी।
अन्य न्यूज़














