बिहार में सभी विधायक 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन कोष में अंशदान करेंगे: नीतीश

बैठक के दौरान वर्तमान परिस्थिति में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को सभी जिलों में बनने वाले आपदा राहत केंद्रों के संबंध में जानकारी दी गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि सभी जिलों में आपदा राहत केंद्र चालू हो गया है। जल्द ही सभी अनुमंडल में भी आपदा राहत केंद्र काम करने लगेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नोडल विभाग बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग अलग से कोरोना स्पेसिफिक अकाउंट खुलवाये जिसमें जल्द से जल्द राशि का हस्तांतरण हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी उपकरण, दवा, मास्क, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट आदि की व्यवस्था इस राशि के माध्यम से करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जहां जो आवश्यकता महसूस करे उसके अनुसार व्यय करे। इसके लिये वित्तीय नियामावली में संशोधन कर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अथवा सचिव को पूर्व में ही अधिकृत किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जीविका समूह के माध्यम से मास्क का निर्माण किया जा रहा है। हाजीपुर और आरा में सेनिटाइजर बनाये जा रहे हैं। आज शाम तक दस हजार टेस्टिंग किट उपलब्ध हो जायेंगे, इससे जांच में सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से सभी विधायक न्यूनतम 50 लाख रूपये कोरोना फंड में अंशदान करेंगे- मुख्यमंत्री @NitishKumar https://t.co/7Z2Hk6UnKI#COVID19 #IndiaFightsCorona #कोरोनाहोगापरास्तअन्नधन_आवास #CoronaHogaParastAnnDhanAwas #100CroreCoronaHogaParastAnnDhanAwas
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) March 27, 2020
इसे भी पढ़ें: आरबीआई के फैसले लोगों को राहत पहुंचाने वाले: अमित शाह
अन्य न्यूज़















