खाद्यान सुरक्षा बनाए रखने के लिए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा: प्रियंका गांधी

Priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर देश की खाद्यान सुरक्षा को बनाए रखना है तो तीनों नये केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करके किसानों का सम्मान लौटाना होगा।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर देश की खाद्यान सुरक्षा को बनाए रखना है तो तीनों नये केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करके किसानों का सम्मान लौटाना होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान फसल उगाता है। महामारी में भी अन्न कम नहीं होने देता। लेकिन धन्यवाद मोदी जी को? मोदी जी तो काले कृषि कानून लाए हैं जिससे देश की खाद्यान्न शक्ति को ही खतरा है।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग विधेयक को संसद की मंजूरी

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘यदि देश की खाद्यान्न सुरक्षा बनाए रखना है तो इन कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों का सम्मान वापस लौटाना होगा।’’ प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना उस वक्त साधा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर वाराणसी कुशीनगर झांसी सुल्तानपुर और सहारनपुर के निवासी कुछ लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेस के जरिए बातचीत की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़