West Bengal Governor के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने राजभवन के चार अधिकारियों को किया तलब

 West Bengal Governor
creative common

अपना बयान दर्ज कराते हुए चार अधिकारियों के नाम लिए थे। राजभवन की संविदा कर्मचारी ने दो मई को बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा एक महिला कर्मचारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में राजभवन के चार अधिकारियों को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने महिला को राज्यपाल के कार्यालय से ‘‘रोते हुए’’ बाहर निकलते देखा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘छेड़छाड़ की कथित घटना के वक्त ये चारों अधिकारी राजभवन में मौजूद थे। हमने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।’’

महिला ने भारतीय दंड संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए चार अधिकारियों के नाम लिए थे। राजभवन की संविदा कर्मचारी ने दो मई को बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की। इससे पहले, महिला को गलत तरीके से रोकने के आरोप में राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़