भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

amarinder-skips-indian-science-congress
[email protected] । Jan 4 2019 8:56AM

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं हुए जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बृहस्पतिवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं हुए जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मुख्यमंत्री आमतौर पर भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) के उद्घाटन सत्र में भाग लेते हैं क्योंकि इसे प्रतिष्ठित समारोह माना जाता है, खासतौर से विद्यालय के लिए और राज्य इसका आयोजन कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय सांपला और पंजाब के वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा इस मौके पर मौजूद थे। आईएससी का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने गुरदासपुर में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़