अंबानी विस्फोटक कार मामला: एनआईए अधिकारियों ने मुंबई पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

Mumbai Police Commissioner

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक अनिल शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विक्रम खलाते ने मुंबई पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त हेमंत नगराले से दोपहर में मुलाकात की।

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदी कार पाए जाने के मामले की छानबीन कर रहे एनआईए के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक अनिल शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विक्रम खलाते ने मुंबई पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त हेमंत नगराले से दोपहर में मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: क्यों किया गया मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला? महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने बताई वजह

अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे और पुलिस उपायुक्त (अपराध) अकबर पठान भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। एनआईए अधिकारियों ने करीब 30 मिनट तक पुलिस आयुक्त कार्यालय में बैठक की। परमबीर सिंह को हटाकर नगराले को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किए जाने के दो दिन बाद एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहली बार आयुक्त कार्यालय में बैठक की। एनआईए ने इस मामले में पिछले सप्ताह सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को गिरफ्तार किया था और पांच लग्जरी कारें जब्त की थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़