Amit Shah Birthday: भारतीय जनता पार्टी के 'चाणक्य' कहे जाते हैं अमित शाह, ऐसा रहा राजनीतिक सफर

Amit Shah Birthday
Instagram

आज यानी की 22 अक्तूबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का 'चाणक्य' भी कहा जाता है। वह क्रिकेट, शतरंज और संगीत में गहरी रुचि रखते हैं।

आज यानी की 22 अक्तूबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का 'चाणक्य' भी कहा जाता है। वह क्रिकेट, शतरंज और संगीत में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने 'पंचायत से संसद' तक भाजपा को सत्ता में लाने के सपने को साकार करने की दिशा में काम किया।

 

अमित शाह ने साल 2014 में बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के विस्तार के लिए पूरे देश का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मन से काम करने का संदेश दिया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार में 22 अक्तूबर 1964 को अमित शाह का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और मां का नाम कुसुमबेन शाह था। वहीं अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह और बेटे का नाम जय शाह है।

राजनीतिक सफर

अमित शाह का परिवार आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा था। यही वजह उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत बना। अपने कॉलेज के दिनों में अमित शाह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बनें। फिर बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद शाह को खूब सफलता मिली। वहीं उनको सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2002 में मिली थी। इस साल उनको गुजरात का गृहमंत्री बनाया गया था।

शाह की काबिलियत को देखते हुए भाजपा ने साल 2014 में उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने चुनावों में भारी जीत हासिल की और इस तरह से 10 साल बाद पार्टी सत्ता में लौटी। वहीं वह लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे फिर बाद में पार्टी की कमान जेपी नड्डा को सौंप दी गई। पीएम मोदी के नेतृत्व में जब दूसरी बार भाजपा की सरकार बनीं, तो अमित शाह को देश का गृहमंत्री बनाया गया।

भाजपा के चाणक्य हैं अमित शाह

अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का चाणक्य भी कहा जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि शाह को संगठन को समझने का हुनर ​​और जमीनी स्तर पर रणनीति बनाने में महारत हासिल है। इसका परिचय शाह ने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दिया था। 2014 और 2019 के चुनावों में भाजपा ने बंपर सीटें जीतकर सरकार बनाई। यह शाह का कमाल था कि भाजपा ने ऐसे राज्यों में भी सरकार बनाई, जहां पर पार्टी लंबे समय से सत्ता में नहीं थी। 

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर में भी बीजेपी का किला मजबूत किया है। शाह ने ऐसे हालातों में बीजेपी की सरकार बनवाई है, जब भाजपा पार्टी की सरकार बनने का कोई आसार नहीं था। बता दें कि अमित शाह ने साल 1991 में सबसे पहले लोकसभा चुनाव में गांधीनगर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का चुनाव प्रबंधन संभाला था। राजनीतिक जानकारों की मानें, तो शाह को राजनीति के अलावा कुछ और नजर नहीं आता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़