हिन्दी दिवस समारोह में बोले अमित शाह, राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है ये भाषा

Amit Shah
ANI
अभिनय आकाश । Sep 14 2022 2:05PM

गुजरात के सूरत में हिन्दी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि राजभाषा हिंदी के बिना ये राष्ट्र गूंगा है हिंदी ही इस राष्ट्र को बोलता कर सकती है।

गुजरात में हिन्दी दिवस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश और दुनिया के सभी हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सबके लिए संविधान सभा के निर्णय को सिर्फ याद करने का दिन नहीं है। 75 साल से 100 साल ये जो अमृत काल है, ये संकल्प लेने का और संकल्प सिद्धि करने का समय है। हमारी राजभाषा और हमारी स्थानीय भाषाएं विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। जब तक हम इस बात का संकल्प नहीं करते कि इस देश का शासन, प्रशासन, इस देश का ज्ञान और अनुसंधान हमारी भाषाओं में होगा, राजभाषाओं में होगा। तब तक हम इस देश की क्षमताओं का उपयोग नहीं कर सकतें।

इसे भी पढ़ें: हिंदी नहीं अंग्रेज़ी नहीं हिंदी (व्यंग्य)

गुजरात के सूरत में हिन्दी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि राजभाषा हिंदी के बिना ये राष्ट्र गूंगा है हिंदी ही इस राष्ट्र को बोलता कर सकती है। हम सभी देशवासियों को संकल्प लेने की जरूरत है कि 25 साल के अंदर हमारा देश भाषा की लघुता ग्रंथी से मुक्त होकर हमारी स्वभाषाओं में देश का विकास करेगा और देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी के आग्रह के बाद भी हम अंग्रेजी का मोह नहीं छोड़ सके

उन्होंने कहा, 'राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़