कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दें; मोदी पर भरोसा करें: Amit Shah

Amit Shah
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा रखें और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि जद (एस) के पक्ष में दिया गया हर वोट कांग्रेस की मदद करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा रखें और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि जद (एस) के पक्ष में दिया गया हर वोट कांग्रेस की मदद करेगा। उन्होंने कांग्रेस और जद (एस) को वंशवादी कहकर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाली एकमात्र पार्टी है।

शाह ने बेलगावी जिले के मतदाताओं से कहा कि वे सुनश्चित करें कि क्षेत्र में भाजपा 18 में से 16 सीट पर जीत हासिल करे। राज्य में बेंगलुरु के बाद बेलगावी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। शाह ने कहा, कर्नाटक के लोगों को अप्रैल-मई में फैसला करना है कि वे अगले पांच वर्षों के लिए कर्नाटक की बागडोर किसे देना चाहते हैं। एक तरफ, दो परिवारवादी दल हैं- कांग्रेस और जद (एस), वहीं दूसरी तरफ देशभक्तों की पार्टी भाजपा है, जो मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया में नंबर एक स्थान दिलाने की कोशिश कर रही है।’’

यहां भाजपा की जन संकल्प यात्रा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जद (एस) 25-30 सीट जीतकर कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार बनाने और राज्य पर एक परिवार का शासन थोपने की योजना बना रहा है, जबकि कांग्रेस ने यहां सत्ता में आने के बाद दिल्ली आलाकमान के एटीएम के रूप में काम किया और कर्नाटक को भ्रष्टाचार में धकेल दिया। उन्होंने कहा, जद (एस) और कांग्रेस दो दलों के रूप में सामने आ सकते हैं, लेकिन मैं कर्नाटक के लोगों को बताना चाहता हूं कि जद (एस) के पक्ष में डाला गया हर वोट कांग्रेस की मदद करेगा और उसे जीत दिलाएगा।

भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।’’ इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़