प्रयागराज की इफ्को प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत, अन्य की हालत गंभीर

Ammonia
रेनू तिवारी । Dec 23 2020 9:05AM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देर रात एक हादसा हो गया। प्रयागराज में यूरिया बनाने वाली एक फैक्टी में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू होगा गया। धीरे-धीरे गैस पूरी फैक्टी में फैल गयी। रिसाव की चपेट में आने से वहां के कर्मचारियों में से दो की मौत हो गयी बाकी के 15-17 कर्मचारी पास के अस्पताल में भर्ती है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देर रात एक हादसा हो गया। प्रयागराज में यूरिया बनाने वाली एक फैक्टी में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू होगा गया। धीरे-धीरे गैस पूरी फैक्टी में फैल गयी। रिसाव की चपेट में आने से वहां के कर्मचारियों में से दो की मौत हो गयी बाकी के 15-17 कर्मचारी पास के अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 14 की हालत ज्यादा खराब बतायी जा रही है। रिसाव की चपेट से मरने वाले दो कर्मचारी कंपनी में अधिकारी स्तर पर थे।  मृतकों का नाम असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिहार CM नीतिश कुमार ने कहा- रोजगार के लिए युवाओं को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत 

 

आपको बता दें कि ये हादसा देर रात का है। रात के समय अचानक से फैक्टी में अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। ये फैक्टी प्रयागराज शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। हादसे के वक्त फैक्टी में 100 से ज्यादा कर्मचारी थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़