आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 8,427 पादरियों के लिए 30 करोड़ रुपये के मानदेय को मंजूरी दी

CM Naidu
ANI

‘मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 8,427 पादरियों को 5,000 रुपये प्रति माह जारी करने को हरी झंडी दे दी है।’’ विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘गुड फ्राइडे’ की पूर्व संध्या पर इस निर्णय की घोषणा की और इसे ‘‘पादरियों के लिए अच्छी खबर’’ बताया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 8,427 पादरियों के लिए सात महीने के मानदेय के रूप में 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सरकार ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रत्येक पादरी को मई से नवंबर तक 35,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 8,427 पादरियों को 5,000 रुपये प्रति माह जारी करने को हरी झंडी दे दी है।’’ विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘गुड फ्राइडे’ की पूर्व संध्या पर इस निर्णय की घोषणा की और इसे ‘‘पादरियों के लिए अच्छी खबर’’ बताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़