फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषी का एक और तिकड़म, विनय ने दीवार पर मारा सिर

another-trick-of-nirbhaya-convict-to-avoid-hanging-vinay-hits-head-on-the-wall
अभिनय आकाश । Feb 20, 2020 12:11PM
तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार 16 फरवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।

निर्भया के दोषियों की फांसी लगातार टलती जा रही है। वहीं फांसी की सजा से बचने के लिए दोषी बी लगातार कानूनी पेंचीदगियों का प्रयोग फांसी टलवाने के लिए लगातार कर रहे हैं। इन सब से इतर फांसी की सजा से बचने के लिए निर्भया के दोषी विनय ने एक और तिकड़म अपनाया है। 2012 दिल्ली गैंगरेप के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल की दीवार में अपना सिर मार लिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार 16 फरवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: निर्भया की मां ने कहा: उम्मीद है कि इस बार दोषियों को फांसी दी जाएगी

गनीमत यह रही कि इसके पहले कि वह जोर से सिर पटकता, उसे सुरक्षाकर्मी ने काबू कर लिया। सिर पटकने से विनय के माथे पर कुछ चोटें आई हैं। जेल प्रशासन इसे मामूली चोट बता रहा है। इस घटना के बाद अन्य सेल में बंद निर्भया के दोषियों को लेकर जेल प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। बता दें कि इससे पहले विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर चला गया था। 

अन्य न्यूज़