अनुराग ठाकुर ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा जंगलराज लौट आया है, राज्य में बिगड़ी है कानून-व्यवस्था की स्थिति

anurag thakur minister
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 30 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना हुई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा भड़ने के बाद से ही भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 30 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना हुई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा भड़ने के बाद से ही भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि रामनवमी के समय बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी हिंसा होने के बाद भी सो रही है, एक वर्ग को संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे ही हिंदूओं पर हमला होता है। इस मामले पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं करती और मुकदर्शक बनी हुई हैं।

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था किस तरह से चरमराती है, इसा उदाहरण पश्चिम बंगाल में देखने को मिलता है। यहां एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाने का काम होता है। ममता दीदी ने हिंसा की घटना होने के बाद भी आंखें मूंदी हुई है। उन्होंने कहा कि बंगाल में राम भक्तों के खिलाफ लाठियों से हमले होते है और पथराव के बाद हिंसा कर रामनवमी पर निकाली जा रही यात्रा को रोका जाता है।

पश्चिम बंगाल में हुई थी हिंसा
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 30 मार्च को राम नवमी के मौके पर हावड़ा में दो समूहों के बीच भिड़ंत हुई है। इस दौरान कई वाहनों को आग लगाई गई और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा को लेकर दो मामले दर्ज कर कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई है।

बिहार में भी हुई हिंसा
रामनवमी के बाद बिहार में इन 2 जगहों पर हिंसा की खबरें रही। सासाराम और नालंदा में जबरदस्त तरीके से बवाल हुआ। दोनों ही जगहों से आगजनी की भी तस्वीर है। सासाराम में तो धारा 144 लगा दिया गया है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़