अनुराग ठाकुर ने राहुल की मानसरोवर यात्रा को बताया स्वांग, विवादित पोस्ट पर हमला

anurag-thakur-told-rahul-mansarovar-yatra-talked-on-disputed-posts
[email protected] । Sep 4 2018 6:31PM

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के फेसबुक पोस्ट की निंदा करते हुए राहुल गांधी का ध्यान इसमें प्रदर्शित ‘‘हिन्दू विरोधी’’ भावनाओं की ओर आकर्षित किया।

शिमला। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के फेसबुक पोस्ट की निंदा करते हुए राहुल गांधी का ध्यान इसमें प्रदर्शित ‘‘हिन्दू विरोधी’’ भावनाओं की ओर आकर्षित किया। कांगड़ा जिले के जवाली से पूर्व कांग्रेसी विधायक नीरज भारती ने अपने पोस्ट में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी उस कहानी का उल्लेख किया जिसमें वह यमुना में गोपियों को नहाते देख रहे थे। भारती ने इसके साथ सवाल किया, ‘‘आज इसका जन्मदिन है कया?’’

गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को स्वांग करार देते हुए संसद में भाजपा के मुख्य सचेतक ने कहा, ‘‘आपके संरक्षण में इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट लोगों की धार्मिक भावनाओं पर हमला है।’’ ठाकुर ने अपने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी लगाईं जिसमें भारती को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ देखा जा सकता है।

हमीरपुर से संसद सदस्य ने कहा कि कृष्ण पर भारती का विवादित पोस्ट कांग्रेस की ‘‘हिन्दू विरोधी’’ मानसिकता दिखाता है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इससे पहले राम सेतु मुद्दे पर अपनी राय के जरिये अपनी ‘‘हिन्दू विरोधी’’ मानसिकता दिखाई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़