अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे।
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में उनकी यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये।
इसे भी पढ़ें: एक वाणिज्यिक पायलट (Commercial Pilot) कैसे बनें, जानिये चरण-दर-चरण प्रक्रिया
उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किये और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था।”
इसे भी पढ़ें: कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की
उन्होंने कहा, “मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।” आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि केजरीवाल आज शाम को शहर के पूर्वी क्षेत्रों में दो किलोमीटर का रोडशो करेंगे।
अन्य न्यूज़














