आरक्षित Special Train का किराया नियमित से अधिक, Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने बताया

Prabhasakshi Image
AI Image

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद संजना जाटव के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया समय-सारणी वाली नियमित ट्रेनों की तुलना में ज्यादा होता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि द्वितीय श्रेणी की पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों के समान ही रहता है। इसके साथ ही मंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय रेलवे ने वर्ष 2024-25 के दौरान यात्री टिकटों पर 60,239 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि आरक्षित सीट वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित निर्धारित ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। वैष्णव का यह लिखित उत्तर कांग्रेस सांसद संजना जाटव के उन प्रश्नों पर आया, जिनमें विशेष ट्रेनों के किराया ढांचे और किराया तय करने के तरीकों के बारे में पूछा गया था। सदस्य ने पिछले तीन सालों में विशेष से नियमित सेवा में बदली गई ट्रेनों की संख्या के बारे में भी जानकारी मांगी थी।

वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करती रहती है। इसके लिए नई सेवाएं शुरू की जाती हैं, मौजूदा ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाता है, उनके फेरे बढ़ाए जाते हैं और मौजूदा ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाती है। वैष्णव ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मौजूदा ट्रेन सेवाओं की क्षमता (लोड) भी बढ़ाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2026: हलवाई जैसा Mini Ghevar घर पर बनाने के 3 आसान Methods, जानें परफेक्ट Recipe

ये लगातार चलने वाली प्रक्रियाएं हैं, जो परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता, प्रतिस्पर्धी मांगों आदि पर निर्भर करती हैं।’’ किराए के बारे में जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि पूरी तरह से द्वितीय श्रेणी की अनारक्षित विशेष ट्रेनों का किराया नियमित द्वितीय श्रेणी की अनारक्षित निर्धारित ट्रेनों के किराए के बराबर ही होता है। वैष्णव ने कहा, ‘‘हालांकि, आरक्षित सीट वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित निर्धारित समय-सारणी वाली ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है।’’ वैष्णव ने यात्रियों को मिलने वाली रियायतों का भी जिक्र किया और बताया कि भारतीय रेलवे ने 2024-25 के दौरान यात्री टिकटों पर 60,239 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़