Himanta Biswa Sarma की हुंकार, बोले- मथुरा और वाराणसी में मंदिर बनाने के लिए BJP को चाहिए 400 सीटें

Himanta Biswa Sarma
prabhasakshi
Anoop Prajapati । May 15 2024 6:56PM

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के 400 सीट जीतने के उद्देश्य को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले 200 फिर 300 सीट जीतने के बाद अबकी बार 400 सीट जीतने का लक्ष्य बनाकर चल रही है।

नई दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के 400 सीट जीतने के उद्देश्य को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सचिन तेंदुलकर पहले 200 फिर 300 रन बनाते हैं उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी भी पहले 200 फिर 300 सीट जीतने के बाद अबकी बार 400 सीट जीतने का लक्ष्य बनाकर चल रही है। बिस्वा सरमा ने दावा किया कि बीजेपी ने 300 सीट जीतने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया है और अबकी बार 400 सीट जीतने पर उनकी पार्टी मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिरों का निर्माण करवाएगी। इसके अलावा पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत के कब्जे में होगा। उन्होंने कहा कि मुगलों के काम को साफ करने का भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रण लिया है। 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में लोग भारत का झंडा लेकर पाकिस्तान की सरकार का विरोध कर रहे हैं जो उनकी भारत में शामिल होने की मांगों को प्रदर्शित कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ राजनीति शुरू करने वाले केजरीवाल आज उसी पार्टी की गोद में बैठ गए हैं। रैली में उन्होंने केजरीवाल को चोर करार दिया है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्यसभा अध्यक्ष को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। नाना पटोले द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राम मंदिर के शुद्धिकरण के बयान पर उन्होंने कहा कि ईसाई महिला द्वारा राम मंदिर का शुद्धिकरण होने पर देश में बवाल हो जायेगा। अंत में उन्होंने कहा कि इस बार मोदी लहर नहीं बल्कि मोदी की सुनामी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़