असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात की

Assam

एक महीने पहले असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद सरमा का आरएसएस मुख्यालय का यह पहला दौरा है। संघ के सूत्रों ने बताया कि सरमा ने आरएसएस मुख्यालय में एक घंटे से अधिक समय बिताया और भागवत से मिले।

नागपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संगठन के मुख्यालय में मुलाकात की। एक महीने पहले असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद सरमा का आरएसएस मुख्यालय का यह पहला दौरा है। संघ के सूत्रों ने बताया कि सरमा ने आरएसएस मुख्यालय में एक घंटे से अधिक समय बिताया और भागवत से मिले। सूत्रों ने हालांकि बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़