Assam के कछार में 8000 Yaba Tablets बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

असम के कछार जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत करीब एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस सफल कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस की सराहना की। जब्त की गई गोलियां अत्यधिक नशीली श्रेणी में आती हैं।
गुवाहाटी, एक अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कछार जिले में दो लोगों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के बिद्यारत्नपुर इलाके में 8,000 याबा टैबलेट जब्त कीं। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पकड़ सकते हो तो पकड़ो?
कछार पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। विशेष सूचना के आधार पर बिद्यारत्नपुर में एक करोड़ रुपये मूल्य की संदिग्ध याबा की 8,000 टैबलेट जब्त की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस लगातार इस दिशा में काम कर रही है। शानदार काम।’’ याबा टैबलेट को थाई में ‘‘क्रेजी मेडिसिन’’ के नाम से जाना जाता है।
यह अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला मादक पदार्थ है, जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। भारत में इस पर प्रतिबंध है।
अन्य न्यूज़














