आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जायेगा: भाजपा

assembly elections will be fought under the leadership of Chief Minister Vasundhara Raje: BJP
[email protected] । May 7 2018 8:07PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज स्पष्ट किया कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज स्पष्ट किया कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। खन्ना ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उसका नेतृत्व वसुंधरा राजे करेंगी। भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में खन्ना ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है और आगामी चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। भाजपा की नयी सरकार का नेतृत्व राजे ही करेंगी।

खन्ना का बयान ऐसे समय में आया है जब गत 17 अप्रैल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से अशोक परनामी के त्यागपत्र देने के बाद नये प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होनी है। पार्टी ने अभी तक इस पद के लिये किसी का नाम तय नहीं किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़