मणिपुर में भाजपा ने बनाई बढ़त, दूसरे नंबर पर जदयू और कांग्रेस, बीरेन सिंह बोले- पिछले 5 साल के समान हों आने वाले 5 साल

Biren Singh

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि आने वाले 5 साल शांति और विकास के साथ पिछले 5 साल के समान हों और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाए। आपको बता दें कि शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। जबकि दूसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस चल रही है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरण में हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: #GoaElections2022 | गोवा में भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटो पर मिली बढ़त, सीएम प्रमोद सावंत अपनी सीट पर पीछे 

शुरुआती रुझान:- 

 सीटें भाजपा जदयू कांग्रेसकुकी पीपुल्स एलायंस अन्य
 60 6 3 3 1 4

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि आने वाले 5 साल शांति और विकास के साथ पिछले 5 साल के समान हों और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़