कांग्रेस के घोषणा पत्र में अयोध्या के मुद्दे भी होंगे शामिल: सलमान खुर्शीद

salman khurshid
सत्य प्रकाश । Aug 28 2021 8:12PM

2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सरकार से कोविड-19 में गंगा नदी की दुर्दशा पर मांगा जवाब

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर कांग्रेश बिना गठबंधन के अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है। अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी कार्यालय पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अयोध्या के नीतियों पर भी विचार किया। दरअसल अयोध्या के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेश चुनाव लड़ सकती है इसलिए घोषणा पत्र में अयोध्या से जुड़े मुद्दे भी शामिल करने के लिए पार्टी के निर्देश पर अयोध्या पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें: तालिबानियों का समर्थन करने वाले मुनव्वर राणा के खिलाफ उतरे संत, महंत परमहंस दास ने फूंका पोस्टर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज प्रियंका गांधी के निर्देश पर बन रहे घोषणा पत्र में अयोध्या सहित अन्य जनपदों के मुद्दे को शामिल किए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर मुलाकात कर रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि कोविड 19 के बाद इसकी शुरू हुई है। इसके पहले मेरठ, कानपुर सहित कई जनपदों में जा चुके हैं आज अयोध्या आये हैं इसके बाद गोरखपुर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर की नींव का कार्य पूरा, जल्द ही रेफ्ट बनाने का काम होगा शुरू

अयोध्या पहुंचे कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद सरकार पर आरोप लगाया है कि कोविड काल में सरकार विफल हो गई फिर भी दुनिया में जाकर ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमने बहुत ही अच्छा काम किया है। वही कहा कि यदि सरकार अच्छा काम किया है तो वह सच्चाई बताएं कि हमारे साथी आज हमारे साथ नहीं हैं। उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार क्यों किया गया। और मां गंगा में भी दुर्व्यवहार क्यों हुआ। इसकी सच्चाई सरकार बताएं। इस दौरान रामराज की बात भी दोराई कहा कि हमें रामराज समझ में आता है जिन्हें रामराज समझ में नहीं आता वो निजामी मुस्तफा भी जानते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़