Chandrashekhar Azad ने दिया विवादित बयान, कहा- Maha Kumbh में सिर्फ पापी लोग अपने पाप धोने जाएंगे

Chandrashekhar Azad
ANI

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज भी मीडिया, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर तबके के खिलाफ खड़ी नजर आती है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है।''

विवादित बयान देने के लिए जाने जाने वाले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक और विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। चन्द्रशेखर आजाद अपने ऊपर हमले के मामले में गुरुवार को सहारनपुर की एक अदालत में पेश होने के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ रही है जिन्हें हजारों साल से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया। आजाद ने कहा, ‘‘कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। जिन्होंने पाप किए हैं, उन्हें ही जाना चाहिए। लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है?"

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 | शंकर महादेवन से लेकर हरिहरन तक, महाकुंभ 2025 में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की पूरी सूची

उन्होंने कहा कि आज भी मीडिया, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर तबके के खिलाफ खड़ी नजर आती है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है। यहां जंगल राज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वह जो चाहते हैं, करते हैं। यहां कब किसकी जान चली जाए, पता नहीं। मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई।'' 

All the updates here:

अन्य न्यूज़