भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा गठबंधन ने 11 सूत्रीय संकल्प दस्तावेज की घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, शिअद (संयुक्त) प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
चंडीगढ़। भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस तथा शिअद (संयुक्त) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 11 सूत्रीय संकल्प दस्तावेज की घोषणा की। इसमें बेअदबी के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और पांच एकड़ तक भूमि वाले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया गया है।
इसे भी पढ़ें: पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए राशन डिपुओं पर राशन वितरण पर 20 फरवरी तक रोक
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, शिअद (संयुक्त) प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे। पुरी ने कहा कि सत्ता में आने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पंजाब की सुरक्षा और शांति के साथ ही सबका साथ, सबका विकास के आधार पर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगा।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਚੱਲੀ ਹਵਾ ਇਸ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ।
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) February 4, 2022
"ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ "NDA ਦੇ 11 ਸੰਕਲਪ 2022" ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਫ੍ਰੀ ਫ੍ਰੀ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਦੇ ਚੁੰਗਲ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਾਂ।#NawaPunjabBhajpaDeNaal
#PunjabWithBJP#NDA_De_11_Sankalp pic.twitter.com/wo4C31a9yU
इसे भी पढ़ें: विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे ओपी सैनी, छठी बार विधायक बनने की कोशिशों में जुटे
पुरी ने कहा कि सरकार बनने के दो साल के भीतर सभी वादे चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने कहा कि बेअदबी के मामलों के लिए विशेष कार्यबल और फास्ट ट्रैक अदालतें गठित की जाएंगी। इस दौरान अमरिंदर सिंह ने रक्षा बलों के शहीदों के परिवार को अनुग्रह राशि दोगुना कर एक करोड़ रुपये देने का भी वादा किया।
अन्य न्यूज़












