Bankipur उपचुनाव: BJP और Prashant Kishor के लिए प्रतिष्ठा का 'महामुकाबला', कौन जीतेगा?

Bankipur
ANI
अंकित सिंह । Jul 30 2026 6:59PM

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के दशकों पुराने गढ़ को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कड़ी चुनौती दी है। 1995 से इस सीट पर काबिज भाजपा ने युवा नेता नीरज सिन्हा को उतारा है, जबकि किशोर ने चुनाव में पुलिस पर भाजपा के कहने पर कार्रवाई का आरोप लगाया, जिससे मुकाबला और भी पेचीदा हो गया है।

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हुई। शाम में यह खत्म भी हो गया। शाम पांच बजे तक इस सीट पर 33.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह सीट खाली कर दी थी। नवीन ने 2025 के विधानसभा चुनावों में RJD की रेखा गुप्ता को 50,000 से ज़्यादा वोटों से हराकर लगातार पांचवीं बार अपनी सीट बरकरार रखी।

इसे भी पढ़ें: BJP के Sudhanshu Trivedi का Samajwadi Party पर हमला, बोले- राम मंदिर पर ढोंग कर रहे विरोधी

इस बार शुरू से ही बीजेपी और जन सुराज के बीच लड़ाई मानी जा रही थी। BJP ने इस सीट के लिए अपने युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। पार्टी 1995 से लगातार इस सीट पर काबिज़ है, जब इस निर्वाचन क्षेत्र को 'पटना वेस्ट' के नाम से जाना जाता था। किशोर के मैदान में उतरने से यह उपचुनाव राज्य में सबसे ज़्यादा चर्चा वाले मुक़ाबलों में से एक बन गया है; जन सुराज के प्रमुख इस सीट पर बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, पूर्वाह्न 11 बजे तक 14.27 प्रतिशत वोट पड़े

वोटिंग से पहले, किशोर ने बिहार पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने उनके कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सत्ताधारी बीजेपी के कहने पर किया गया, जिसे बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हारने का डर सता रहा है। दतिया में उपचुनाव लड़ने वाली मुख्य पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस हैं और दोनों ही पार्टियों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपना वोट डाला और मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़