Delhi Jal Board Case में ED के समन पर गरमाई दिल्ली की राजनीति, Bansuri Swaraj और Manoj Tiwari ने केजरीवाल पर साधा निशाना

BJP
ANI
एकता । Mar 17 2024 2:47PM

अरविंद केजरीवाल को मिले नए समन पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पढ़े लिखे हैं, उनका पूरा मंत्रिमंडल पढ़े लिखे लोगों का है। जांच शराब नीति मामले में हो रही है। अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है और उन्हें बताना पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी इतना भ्रष्टाचार क्यों कर रही है।'

ईडी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक नया समन भेजकर दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। ईडी के इस नए समन पर दिल्ली की राजनीति गरमा गयी है। आम आदमी पार्टी ने इसे केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश बताया है। आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'कोई नहीं जानता कि डीजेबी का यह मामला किस चीज को लेकर है। यह किसी भी तरह केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने की एक वैकल्पिक योजना लगती है।'

इसे भी पढ़ें: ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, Delhi Jal Board Case में पूछताछ के लिए बुलाया, जानें इससे कैसे जुड़ी है आम आदमी पार्टी?

अरविंद केजरीवाल को मिले नए समन पर बीजेपी के मंत्रियो ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पढ़े लिखे हैं, उनका पूरा मंत्रिमंडल पढ़े लिखे लोगों का है। जांच शराब नीति मामले में हो रही है। अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है और उन्हें बताना पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी इतना भ्रष्टाचार क्यों कर रही है। समन भेजे जाने पर आपका यह दायित्व है कि आप उसका आदर करें और जवाब दें लेकिन आप जब भी समन का निरादर करते हैं तब आप एक नया अपराध कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 8 समन का निरादर किया है।'

इसे भी पढ़ें: Ramadan की नमाज अदा करने को लेकर Gujarat University में हुआ विवाद, हिंदू संगठन ने की अफगानी छात्रों की पिटाई, घटना की Owaisi ने की निंदा

अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा जारी किए गए 9वें समन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के पास अब सम्मान नहीं, सिर्फ समन है।  आज फिर नौंवा समन जाना और जल बोर्ड घोटाले का एक नया केस खुल जाना, ऐसा लगता है अरविन्द केजरीवाल के हर विभाग में जहाँ हाथ रखिये वहीं भयानक घोटाला हो रखा है।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़