गणतंत्र दिवस पहले दिल्ली में हुई बारिश, देखें तस्वीरें:-

Before Republic Day rain in Delhi, see photos: -
[email protected] । Jan 23 2018 3:32PM

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा, आर्द्र मौसम और बूंदाबांदी ने गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल का मजा किरकिरा कर दिया। साथ ही खराब दृश्यता के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित हुयी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा, आर्द्र मौसम और बूंदाबांदी ने गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल का मजा किरकिरा कर दिया। साथ ही खराब दृश्यता के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित हुयी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि दिन में करीब 11 बजे शहर में बूंदाबांदी हुयी है। शहर में रात भर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि दृश्यता का स्तर घट कर 800 मीटर पर आ गया।’’ रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे उत्तर आने जाने वाली 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 23 ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है।

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में भी हुई बारिश

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। लुधियाना, हिसार, पटियाला, मोहाली, भिवानी, फरीदकोट, अमृतसर, जिंद और अंबाला सहित कई इलाकों में बौछार पड़ी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम की बारिश गेहुं की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हिरयाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक क्रमश: 6.7 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़