बंगाल उपचुनाव: कूचबिहार में भाजपा उम्मीदवार, विधायक के साथ धक्का-मुक्की

Bengal by-election

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार और एक विधायक के साथ कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक सांसद की मौजूदगी में धक्का-मुक्की की।

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार और एक विधायक के साथ कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक सांसद की मौजूदगी में धक्का-मुक्की की। हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इस घटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है। जलपाईगुड़ी से भाजपा के सांसद जयंत रॉय की मौजूदगी में नायरहाट में चुनाव प्रचार के दौरान दिनहाटा विधासनभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल और नाताबाड़ी से पार्टी के विधायक मिहिर गोस्वामी के साथ धक्का-मुक्की हुई।

इसे भी पढ़ें: जबलपुर में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस पर फेंके जलते पटाखे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले

यहां कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेताओं के लिए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। यहां 30 अक्टूबर को उप चुनाव होना है। मंडल और गोस्वामी को सोमवार को बामनहाटा इलाके में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्तांओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ऐसी हरकत की गई।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में प्रदर्शनी में बेचे जा रहे थे नकली ब्रांड के लेडीज हैंड बैग,पुलिस ने की छापेमारी

दिनहाटा विधानसभा सीट से जीतने वाले उम्मीदवार और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के अपने लोकसभा सीट पर ही बने रहने के बाद, इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। तृणमूल कांग्रेस ने यहां से उदयन गुहा को फिर से टिकट दिया है, जो प्रमाणिक से चुनाव हार गए थे। दिनहाटा के अलावा शांतिपुर (नदिया), गोसाबा (दक्षिण 24 परगना) और खरदा (उत्तर 24 परगना) सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़