भगवंत मान बोले- केजरीवाल और मुझपर हमला करने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया गठबंधन

bhagwant and kejriwal
अंकित सिंह । Feb 21 2022 5:04PM

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब के लिए एक बड़ा दिन है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं।

पंजाब में वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है लेकिन राजनीति अब भी जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मतदाताओं को लगातार भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाया। इतना ही नहीं, भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों से अन्य दलों के लुभावने वादों से बचने की भी अपील की। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगा दिया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए। इसी के संदर्भ में भगवंत मान ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा ने झूठे आरोप लगाने के लिए गठबंधन किया है। आपको बता दें कि पंजाब में रविवार को 117 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हुए। पंजाब के नतीजे अब 10 मार्च को आएंगे।

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब के लिए एक बड़ा दिन है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक साथ आए हैं। सभी दलों ने हाथ मिलाया है। वे केवल मुझ पर और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं। हमने पंजाब को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोग सब कुछ जानते हैं। वहीं चुनाव बाद  भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि भगवान की कृपा से सभी उसे प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं। लोग उन्हें प्यार करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी और मैं दूसरे तरह...

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी दल उन्हें और उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहतर करने, लोगों को नौकरियां देने और बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के बारे में बात करते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजकल उन्हें (चन्नी को) सपनों में भी वही(केजरीवाल) दिख रहे हैं और वह सो नहीं पा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने यह जरूर देखा होगा कि सभी दल और उनके नेता मुझे और भगवंत मान को अपशब्द कह रहे हैं। कल, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह (पंजाब में) आए और मुझे एवं आप को अपशब्द कहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़