Bharat Jodo Yatra: हिमाचल में बोले राहुल गांधी, देश में नफरत-हिंसा का माहौल, संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश में आज एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से दावा किया कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा है कि हिंदुस्तान की समस्याओं के खिलाफ लड़ने का हमारे पास एक ही रास्ता था और हम उसी रास्ते पर निकल चुके हैं। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत-हिंसा का माहौल है। यात्रा से पहले हम जब जनता के मुद्दे संसद में उठाते थे तो हमें बोलने नहीं दिया जाता था,अगर हम नफरत, महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं तो हमारे पास एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना।
इससे पहले कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश की। राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी नीतियों, नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।
देश में नफरत-हिंसा का माहौल है। यात्रा से पहले हम जब जनता के मुद्दे संसद में उठाते थे तो हमें बोलने नहीं दिया जाता था,अगर हम नफरत, महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं तो हमारे पास एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/55nO9Mu1Xj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
अन्य न्यूज़