भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह शुरू करेगी नई पारी, प्रशांत किशोर की पार्टी से राजनीति में करेंगी एंट्री

akshara
Instagram
रितिका कमठान । Nov 27 2023 3:58PM

अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी। अब तक अपनी मधुर आवाज और शानदार एक्टिंग के दम पर अक्षरा दर्शकों का दिल जीतती आई है। अब राजनीति के मंच पर अक्षर अपना जादू बिखेरती दिखेगी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोगों को सालो तक एंटरटेन करने के साथ ही अब अक्षरा ने राजनीति में कदम रखने का फैसला कर लिया है। सिंगिंग और एक्टिंग में अपना दम दिखाने के बाद अक्षर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। अक्षरा जल्द ही प्रशांत किशोर के साथ जुड़ने वाली है।

अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जान सूरज के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी। अब तक अपनी मधुर आवाज और शानदार एक्टिंग के दम पर अक्षरा दर्शकों का दिल जीतती आई है। अब राजनीति के मंच पर अक्षर अपना जादू बिखेरती दिखेगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अक्षरा अपना भाग्य आजमा सकती है।

संभावना है कि पार्टी सदस्यता लेने के बाद उनकी सक्रियता अधिक हो जाएगी। ये भी संभावना है कि वो पटना साहिब या पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकतकी है। बता दें कि हाल ही में अक्षरा और प्रशांत ने मुलाकात भी की थी, जिसके बाद अक्षरा के पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने बिहार में जनसुराज यात्रा शुरू की है, जिसके जरिए वो गांवों जाकर राजनीति के संबंध में लोगों में जागरुकता फैला रहे है। बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर केंद्र सरकार उनके निशाने पर रहती है।

 

कई भोजपुरी स्टार ले चुके हैं राजनीति में एंट्री

अक्षरा सिंह पहली स्टार नहीं हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री से राजनीति में एंट्री लेने जा रही है। उनसे पहले कई स्टार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके है। इसमें मनोज तिवारी (दिल्ली), रवि किशन (गोरखपुर) और दिनेश लाल यादव निरहुआ) (आजमगढ़) का नाम सबसे ऊपर हैं जो बीजेपी के टिकट पर सांसद हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़