- |
- |
भूपिंदर सिंह मान ने खुद को SC की बनाई समिति से किया अलग, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करूंगा
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 14, 2021 14:43
- Like

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह मान ने बताया कि मैं किसान भाईयों के साथ खड़ा रहूंगा। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति में भूपिंदर सिंह मान को जगह दी थी जिसका किसान यूनियनों ने विरोध किया था।
नयी दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलनों की समस्या को सुनने उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान को भी शामिल थे। हालांकि, उन्होंने अब समिति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीकेयू अध्यक्ष मान का कहना है कि खुद को समिति से अलग कर रहा हूं और मैं किसानों के हितों से समझौत नहीं कर सकता हूं।
इसे भी पढ़ें: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का दावा, 90 प्रतिशत किसान आंदोलन जारी रखने के पक्ष में नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह मान ने बताया कि मैं किसान भाईयों के साथ खड़ा रहूंगा। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति में भूपिंदर सिंह मान को जगह दी थी जिसका किसान यूनियनों ने विरोध किया था। किसान यूनियनों का कहना था कि भारतीय किसान संघ ने पहले ही कृषि कानूनों के समर्थन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अपना पत्र सौंप दिया था।
इसे भी पढ़ें: जानिए उच्चतम न्यायालय की चार सदस्यीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल
कौन हैं भूपिंदर सिंह मान ?
भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। 15 सितंबर 1939 को गुजरांवाला (अब के पाकिस्तान) में जन्में भूपिंदर सिंह मान को साल 1990 में राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष के साथ-साथ किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद, भारत ने दिया करारा जवाब
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 20:48
- Like

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।
जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।Jammu and Kashmir: Hav Nirmal Singh of 10 JAK RIF who was critically injured in ceasefire violation by Pakistan in Krishna sector of Poonch district today later succumbed to his injuries, says Defence PRO, Jammu. pic.twitter.com/ada3fwNGEf
— ANI (@ANI) January 21, 2021
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले, 52 की मौत
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 20:40
- Like

महाराष्ट्रमें संक्रमण का पहला मामला करीब दस महीने पहले मार्च 2020 में सामने आया था। इन आंकड़ों के साथ देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक है।
मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 20,00,878 हो गयी है। महाराष्ट्रमें संक्रमण का पहला मामला करीब दस महीने पहले मार्च 2020 में सामने आया था। इन आंकड़ों के साथ देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कारण 52 और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 50,634 पर पहुंच गयी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज दिन में 3,980 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,03,408 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 45,622 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में 527 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,04,653 पहुंच गयी है। मुंबई में दस और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर यहां 11,278 पर पहुंच गयी है।Maharashtra crosses 20 lakh COVID-19 caseload mark with 2,886 new infections; toll up to 50,634 as 52 more patients die: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2021
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने से हुई मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 20:32
- Like

कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने से पांच लोगों की हुई मौत की घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते दुख प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। आग संस्थान के मंजरी परिसर की एक इमारत में लगी लेकिन इस घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हुई मौतों पर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।Anguished by the loss of lives due to an unfortunate fire at the @SerumInstIndia. In this sad hour, my thoughts are with the families of those who lost their lives. I pray that those injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 21, 2021

