लालू यादव को बड़ी राहत, डोरंडा कोषागार मामले में जमानत, मिली थी 5 साल की सजा

फिलहाल लालू यादव न्यायिक हिरासत में हैं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। कोर्ट ने आधी अवधि की सजा पूरी होने और विभिन्न बीमारियों तथा उम्र को ध्यान में रखते हुए लालू यादव को जमानत दी है। उन्हें 1 लाख रुपये की जमानत राशि और 10 लाख रुपये जुर्माना जमा करना होगा।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे लालू यादव को जमानत दे दी है। इससे पहले चार अन्य मामलों में भी लालू यादव को जमानत मिल चुकी है। फिलहाल लालू यादव न्यायिक हिरासत में हैं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। कोर्ट ने आधी अवधि की सजा पूरी होने और विभिन्न बीमारियों तथा उम्र को ध्यान में रखते हुए लालू यादव को जमानत दी है। उन्हें 1 लाख रुपये की जमानत राशि और 10 लाख रुपये जुर्माना जमा करना होगा।
इससे पहले चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर उनके वकील कपिल सिब्बल ने अपनी बहस पूरी कर ली थी। सिब्बल ने दावा किया था कि डोरंडा कोषागार से गबन के मामले में उन्हें मिली पांच वर्ष कैद की सजा की आधी से अधिक अवधि पहले ही लालू यादव जेल में बिता चुके हैं लिहाजा उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। इस मामले में लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनायी गयी थी। लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारी होने का हवाला दिया गया है।RJD Chief Lalu Yadav granted bail by Jharkhand HC in a case related to Fodder scam
— ANI (@ANI) April 22, 2022
He has been granted bail on the uniform yardstick of half custody & health issues; he will be released soon. He will have to deposit Rs 1 lakh surety amount & Rs 10 lakh as fine, says his lawyer. pic.twitter.com/TNb2iBs6VC
अन्य न्यूज़













