Punjab के मनसा में बाइक सवार लोगों ने की गोलीबारी, छह साल के बच्चे की मौत

Punjab Fire
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi
मनसा के कोटली कलां गांव में यह वारदात बृहस्पतिवार रात आठ बजे के आसपास उस समय हुई, जब मृतक उदयवीर अपने पिता जसप्रीत सिंह और बहन के साथ अपने घर की तरफ जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें उदयवीर को गोली लग गई

चंडीगढ़। पंजाब के मनसा जिले में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनसा के कोटली कलां गांव में यह वारदात बृहस्पतिवार रात आठ बजे के आसपास उस समय हुई, जब मृतक उदयवीर अपने पिता जसप्रीत सिंह और बहन के साथ अपने घर की तरफ जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: YSRTP चीफ को आवास से बाहर जाने से रोका, विरोध प्रदर्शन में होना था शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें उदयवीर को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि उदयवीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने गोलीबारी क्यों की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़