नौ लोकसभा सीटों के लिए BJD की पहली सूची में आठ नये चेहरे शामिल

bjd-s-first-list-for-nine-lok-sabha-seats-includes-eight-new-faces
[email protected] । Mar 18 2019 8:35PM

पार्टी ने धर्मगढ़ से विधायक पुष्पेंद्र सिंह देव को कालाहांडी लोकसभा सीट के लिए नामित किया है। वह मौजूदा सांसद अर्क केशरी देव की जगह लेंगे।

भुवनेश्वर। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से राज्य में लोकसभा की नौ सीटों के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में सात मौजूदा सांसदों को जगह नहीं दी गई है।  राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं। यहां 11 अप्रैल से शुरू होकर चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। पार्टी अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा के दो सांसदों और बीजद में हाल ही में शामिल हुए कांग्रेस के दो सदस्यों समेत आठ नये चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की सोमवार को घोषणा की। 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के हेमनंदा बिसवाल की बेटी सुनीता को सुंदरगढ़ सीट से उतारा गया है। यह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर भाजपा को 2014 में जीत मिली थी। बीजद ने कंधमाल की सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह को टिकट नहीं दी है। उनके स्थान पर राज्यसभा सांसद अच्युत सामंत को चुना गया है। कोरापुट लोकसभा सीट के लिए पटनायक ने मौजूदा सांसद झिन्ना हिकाका के स्थान पर उनकी पत्नी कौशल्या को टिकट दी है। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकता है नीरव मोदी, अरेस्ट वॉरंट जारी

पार्टी ने धर्मगढ़ से विधायक पुष्पेंद्र सिंह देव को कालाहांडी लोकसभा सीट के लिए नामित किया है। वह मौजूदा सांसद अर्क केशरी देव की जगह लेंगे। पटनायक ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़