नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Basavraj Bommai

बतौर मुख्यमंत्री छह महीने का कार्यकाल पूरा करने और अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन कार्यक्रम में बोम्मई ने कहा, ‘‘वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत उतना ही सच है, जितना कि पूरब में सूर्य का उदय। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेंगलुरु के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे।’’

बेंगलुरू|  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि बेंगलुरु में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतेगी।

बतौर मुख्यमंत्री छह महीने का कार्यकाल पूरा करने और अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन कार्यक्रम में बोम्मई ने कहा, ‘‘वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत उतना ही सच है, जितना कि पूरब में सूर्य का उदय। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेंगलुरु के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पिछले ढाई साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेंगलुरु के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने बेंगलुरु के सर्वांगीण विकास को पूरा करने और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने का संकल्प लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़