BJP ने भदोही के मौजूदा सांसद का टिकट काटा, विनोद बिंद को उम्मीदवार बनाया

Vinod Bind
@DrVinodBind

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के भदोही के वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के भदोही के वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में यह घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने महेन्द्रगढ़ सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर गहरा शोक जताया

गठबंधन के तहत वह इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। विनोद बिंद का इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के नेता ललितेशपति त्रिपाठी से मुकाबला होगा। ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत तृणमूल कांग्रेस को पूर्वी उत्तर प्रदेश की एकमात्र भदोही सीट दी गई है। इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में रमेश बिंद ने बसपा के रंगनाथ मिश्रा को हराया था। भदोही सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे दौर में 25 मई को मतदान होगा और परिणामों की घोषणा चार जून को की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़