बदरुद्दीन अजमल पर भाजपा का पलटवार, दिगंत कलिता बोले- अगर आपको ऐसा बयान देना है तो बांग्लादेश में जाकर दें

Digant Kalita
ANI
अंकित सिंह । Dec 2 2022 6:46PM

अपने बयान में भाजपा नेता ने कहा कि आप मुस्लिम हैं और हम लोग हिंदु हैं। क्या हमें आपसे सीखना पड़ेगा? ये भगवान राम और देवी सीता का देश है। उन्होंने कहा कि यहां बांग्लादेशी लोगों का कोई स्थान नहीं है। अगर आपको ऐसा बयान देना है तो बांग्लादेश में जाकर दें।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं को अपने लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र में करने के फार्मूले का पालन करना चाहिए। मुस्लिम लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र में हो जाती है जबकि हिंदुओं 40 साल की उम्र तक अवैध पार्टनर रखते हैं। वह बच्चे नहीं पैदा कर पाते इसलिए हिंदुओं को भी हमारी फार्मूला को अपनाना चाहिए। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के विधायक दिगंत कलिता ने बदरुद्दीन अजमल से साफ तौर पर कहा है कि अगर आपको इस तरह का बयान देना है तो बांग्लादेश में जा कर दीजिए। 

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: Jagdeep Dhankhar का पूर्वोत्तर दौरा और Assam-Meghalaya विवाद के ताजा अपडेट्स

अपने बयान में भाजपा नेता ने कहा कि आप मुस्लिम हैं और हम लोग हिंदु हैं। क्या हमें आपसे सीखना पड़ेगा? ये भगवान राम और देवी सीता का देश है। उन्होंने कहा कि यहां बांग्लादेशी लोगों का कोई स्थान नहीं है। अगर आपको ऐसा बयान देना है तो बांग्लादेश में जाकर दें। अपने बयान में अजमल ने कहा था कि वो(हिंदु) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है...उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए। इम्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें (हिंदुओं को) मुस्लिम फॉर्मूले को स्वीकार करना चाहिए और अपने बच्चों की शादी 20-22 साल की उम्र में कर देनी चाहिए। 18-20 साल की उम्र में लड़कियों की शादी करा दो और फिर देखो कितने बच्चे पैदा होते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़